LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

YouTube News : बिना एक रुपया दिए चलाएं YouTube Premium, नहीं दिखेगा एक भी विज्ञापन, जानिए कैसे एक्टिवेट करें फ्री प्रीमियम

YouTube News : YouTube Premium यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। कंपनी अपने सब्सक्रिप्शन सर्विस के फ्री ट्रायल को बढ़ाकर अब दो महीने तक करने की तैयारी में है। इससे यूजर्स बिना किसी शुल्क के लंबे समय तक प्रीमियम फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे।

YouTube Premium
फ्री में चलाएं YouTube Premium- फोटो : social media

YouTube News : अगर आप भी डेली यूट्यूब वीडियो में एड देख देख कर परेशान हो गए हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। आप बिना एक रुपए खर्च किए ही यूट्यूब की प्रीमयम सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, यूट्यूब ने एक विशेष प्रोमोशनल ऑफर के तहत नए यूजर्स के लिए 2 महीने का फ्री ट्रायल (Free Trial) पेश किया है। इस सब्सक्रिप्शन के साथ आप न केवल विज्ञापन-मुक्त (Ad-free) वीडियो देख पाएंगे, बल्कि बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाओं का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

हर महीने चुकानी पड़ती है मोटी रकम 

आमतौर पर यूट्यूब प्रीमियम के लिए हर महीने मोटी रकम चुकानी पड़ती है, लेकिन इस 'लिमिटेड टाइम ऑफर' के जरिए आप 60 दिनों तक बिना किसी रुकावट के फिल्में, गाने और वीडियो देख सकते हैं। इसके साथ ही आपको YouTube Music का भी प्रीमियम एक्सेस मुफ्त मिलेगा, जहाँ आप लाखों गानों को बिना किसी विज्ञापन के सुन पाएंगे। अगर आप भी इस फ्री ऑफर को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। जिसे आप मात्र 2 मिनट में पूरा कर सकते हैं।

Diarch GO

इनको मिलेगा लाभ

दरअसल, YouTube Premium का फ्री ट्रायल चुनिंदा यूजर्स को 2 महीने तक मुफ्त ट्रायल ऑफर किया जा रहा है। हालांकि यह ऑफर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और कुछ खास अकाउंट्स पर ही दिख रहा है। फ्री ट्रायल के दौरान यूजर्स को सभी प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसमें बिना विज्ञापन के वीडियो देखना, बैकग्राउंड में वीडियो चलाना, HD क्वालिटी में वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा और YouTube Music का एक्सेस शामिल है।

ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

यूजर्स को अपने फोन में YouTube ऐप खोलकर ‘You’ टैब पर जाना होगा। वहां ‘Get YouTube Premium’ विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगर ऑफर उपलब्ध होगा, तो “Try 2 months for ₹0” का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक कर पेमेंट मेथड जोड़ने के बाद ट्रायल एक्टिव किया जा सकता है। अगर यह ऑफर आपके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है, तो संभव है कि यह अभी सीमित यूजर्स के लिए ही जारी किया गया हो। ऐसे में नए या कम इस्तेमाल किए गए अकाउंट पर इसे चेक करने की सलाह दी जा रही है। कंपनी का यह कदम यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के साथ-साथ अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बेस को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch