LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bank Holidays: जुलाई में बैंक छुट्टियों की भरमार, कहीं आपका जरूरी काम न अटक जाए, जानें कितने दिन लटका रहेगा ताला

Bank Holidays: जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। जानिए किस तारीख को और किन राज्यों में बैंक छुट्टी रहेगी। साथ ही डिजिटल बैंकिंग और कैश जमा करने की पूरी जानकारी।

Bank Holidays

Bank Holidays:  बस दो दिन बाद जुलाई महीने की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप जुलाई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। इससे आपको बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। जुलाई महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के अलावा कई त्योहार और खास अवसरों की छुट्टियां भी शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों और शहरों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं।

5 जुलाई को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 6 जुलाई को MHIP दिवस के कारण आइजॉल में बैंक बंद रहेंगे। 9 जुलाई को बेहदिएनखलाम पर्व की वजह से शिलांग में बैंक छुट्टी रहेगी।11 जुलाई को दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 12 जुलाई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

Diarch GO

16 जुलाई को रथ यात्रा, कांग और हरेला त्योहार के चलते भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई को तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में छुट्टी रहेगी। 18 जुलाई को द्रुकपा त्शे जी पर्व की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 19 जुलाई को रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 22 जुलाई को खारची पूजा के चलते अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 25 जुलाई को चौथा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 26 जुलाई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद है तो परेशान होने की जरूरत नहीं

अगर आपके शहर में बैंक बंद है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। आप आसानी से UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और बैंकिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अगर आपको बैंक बंद होने के दौरान कैश जमा करना है, तब भी परेशानी नहीं होगी। आप बैंक के बाहर लगे कैश डिपॉजिट मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आप आसानी से अपने खाते में पैसे जमा कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch