LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Vaishali Fire: वैशाली में आग का कहर, NH-19 पर टायर गोदाम बना शोला, दमकल की मुश्तैक कार्रवाई से आग पर पाया गया काबू

Vaishali Fire: हाजीपुर–छपरा मुख्य मार्ग NH-19 पर अंजानपीर बालूमंडी के पास मंगलवार की सुबह अचानक ऐसी आग लगी कि पूरा इलाक़ा दहशत में आ गया।

Vaishali Fire
वैशाली में आग का कहर- फोटो : reporter

Vaishali Fire: हाजीपुर–छपरा मुख्य मार्ग NH-19 पर अंजानपीर बालूमंडी के पास मंगलवार की सुबह अचानक ऐसी आग लगी कि  पूरा इलाक़ा दहशत में आ गया। टायर कबाड़ी की दुकान और गोदाम में लगी इस भीषण आग ने देखते ही देखते पूरे ढेर को धू-धू कर ख़ाक कर डाला। चश्मदीदों के मुताबिक, पहले पीछे के जंगल में आग भड़की, जिसकी लपटों का तुफ़ान धीरे-धीरे कबाड़ी गोदाम को अपनी गिरफ्त में लेता चला गया। कोई समझ पाता, उससे पहले पूरा गोदाम शोला-ए-आफ़त बन चुका था।

आग लगते ही इलाके में भागमभाग और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। लोग बाल्टियों और पाइपों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिशें करते रहे, लेकिन लपटों की जद ऐसी थी कि किसी के बस में कुछ न था। आग के तेवर इतने खतरनाक थे कि कुछ ही मिनटों में दुकान का हर सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। धुआं आसमान में काला बादल बनकर उठ रहा था और आस-पास के लोग हैरान-परेशान होकर तमाशबीन बन खड़े थे।

कुछ ही देर बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत और मुश्तैकाना कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक नुकसान इतना ज्यादा हो चुका था कि गोदाम का कोई भी हिस्सा सलामत नहीं बचा। पुलिस पूरे मामले की बारिकी से जांच कर रही है—आखिर आग लगी कैसे? जंगल की आग कबाड़ी दुकान तक कैसे सरक कर आई, इस पर भी मुआइना जारी है।

इलाके में अभी भी दहशत और खामोशी का माहौल है। लोग राहत की सांस ले रहे हैं कि आग आगे नहीं बढ़ी, वरना यह हादसा और बड़ा रूप ले सकता था। पुलिस और दमकल विभाग ने लोगों को आग के मौसम में अतिरिक्त सतर्क रहने की हिदायत दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार