LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा' के साथ दो गिरफ्तार, देशी शराब बरामद

नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा'
नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले में महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हसनपुर इलाके में छापेमारी कर सूखे नशे (कोटा) की 23 पुड़िया के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, गोरीगामा क्षेत्र में एक बाइक पर लादकर ले जाई जा रही 180 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई है, हालांकि इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

एसडीपीओ ने दी जानकारी, फरार तस्करों की तलाश जारी

एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हसनपुर में गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अमन कुमार और लक्की कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गोरीगामा में शराब जब्ती के मामले में फरार तस्कर नीतीश राय और पंकज पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था।

पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप

एसडीपीओ ने बताया कि महनार अनुमंडल क्षेत्र में लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले रविवार को अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र से 36 डिब्बी 'कोटा' के साथ गिरफ्तार तस्कर संतोष कुमार राय और सहदेई थाना क्षेत्र से 88 डिब्बी 'कोटा' के साथ पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। 

महनार में पिछले दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों और सहदेई में एक स्थान पर सफल छापेमारी की गई है। पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में रोजाना कम से कम 10 ठिकानों पर रेड कर रही है और पिछले 15 दिनों में 14 बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

रिषभ की रिपोर्ट