LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: 20 हजार रिश्वत लेते विजय सिन्हा के अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन सर्वे के नाम पर मांग रहा था घूस, निगरानी ने दबोचा

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। निगरानी ने 20 हजार रिश्वत लेते हुए सर्व अमीन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन सर्वे के नाम पर अधिकार रिश्वत मांग रहे थे।

रिश्वत
रिश्वत लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता हासिल की है। सुपौल जिले के मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को ब्यूरो की टीम ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि, भूमि एवं राजस्व विभाग मंत्री विजय सिन्हा के आदेश पर भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसा जा रहा है। इसी कड़ी में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है।  

किराए के मकान में बिछाया गया जाल

मिली जानकारी अनुसार निगरानी विभाग की मुख्यालय टीम ने आज दिनांक 24.02.2026 को यह कार्रवाई की। आरोपी अमीन को निर्मली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01, राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित उसके किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया, जहाँ वह रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहा था।

Diarch GO

जमीन सर्वे के काम के लिए मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार, मरौना थाना क्षेत्र के खोरमा निवासी जयनारायण यादव ने निगरानी ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम उनके जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य को पूरा करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।

सात लाख सतासी हजार बरामद 

आंकड़ों को देखे तो निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 22 वॉ एवं 23 वॉ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह ट्रैप संबंधी 20 वॉ एवं 21वाँ कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 17 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 7,87,000/- (सात लाख सतासी हजार) रूपये है।

NSIT
Nsmch


पटना से अनिल की रिपोर्ट