LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: सुपौल में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवक हुए गंभीर रूप से जख्मी, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा

Bihar News: सड़कों पर दौड़ती रफ्तार ने खौफनाक मंजर खड़ा कर दिया और दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया...

Bihar News: सुपौल में स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवक हुए गंभ
सड़क हादसे में दो युवक हुए जख्मी - फोटो : VINAY

SUPAUL : बिहार में एक बार फिर सड़कों पर दौड़ती रफ्तार ने खौफनाक मंजर खड़ा कर दिया। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज इलाके के नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को ऐसी टक्कर मारी कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। यह महज हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही की वो खतरनाक दास्तान बन गई, जिसने दो जिंदगियों को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया।

घटना में घायल हुए युवकों की पहचान बभनगामा निवासी कृष्णा कुमार (25) और अमित कुमार (18) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी बेकाबू थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरे और सड़क पर खून से सना मंजर फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कृष्णा कुमार की हालत नाज़ुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अमित कुमार का इलाज जारी है।

Diarch GO

हादसे के बाद कहानी यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि असली क्राइम सीन तब शुरू हुआ, जब स्कॉर्पियो चालक वारदात को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में भाग निकला। बताया जाता है कि भागने के दौरान उसने दुर्गा मंदिर और श्याम भोग के पास कई वाहनों को छूते हुए और लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। यह मंजर किसी फिल्मी पीछा-पकड़ाई से कम नहीं था।

जैसे ही पुलिस को इस संगीन वारदात की खबर मिली, त्रिवेणीगंज थाना हरकत में आ गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस ने जाल बिछाया और फरार आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। आखिरकार लक्ष्मीनिया टोल टैक्स के पास एनएच-327E पर रास्ता ब्लॉक कर स्कॉर्पियो  को रोक लिया गया और चालक को धर दबोचा गया।पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की तहकीकात जारी है। इस घटना ने इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-विनय कुमार मिश्र