LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Road Accident : सुपौल में तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से किशोरी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : सुपौल में तेज रफ़्तार बाइक की चपेट ने आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : सुपौल में तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में
बच्ची की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

SUPAUL :  रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना गेट के पास सुपौल-सहरसा मुख्य सड़क पर हुआ। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सहित तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा की पहचान सदर थाना क्षेत्र निवासी मो. आजाद की 11 वर्षीय पुत्री सजदा परवीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान कैंप टोला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

बताया गया कि मोटरसाइकिल पर सवार लोग अपने एक भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहे थे। जब वे सदर थाना गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पार कर रही छात्रा उनकी बाइक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार समेत तीन लोग भी घायल हो गए।

Diarch GO

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

घायल मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वे लोग कैंप टोला से अपने भाई को स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। इधर, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

छोटू सरकार की रिपोर्ट