LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

एक फोन कॉल और फिर मौत! पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत

सुपौल के परसरमा निवासी 52 वर्षीय विजेन्द्र सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक बगीचे में पेड़ से लटका मिला है। एक अज्ञात फोन कॉल के बाद से वह लापता थे।

एक फोन कॉल और फिर मौत! पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव

  • Supaul - : जिले के परसरमा क्षेत्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई है । मृतक की पहचान परसरमा वार्ड संख्या 11 निवासी विजेन्द्र सिंह (पिता: स्वर्गीय देवनन्दन सिंह) के रूप में हुई है । बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे बरैल-परसौनी मार्ग स्थित एक बगीचे में स्थानीय लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई 

अज्ञात फोन कॉल के बाद से थे लापता 

परिजनों ने बताया कि विजेन्द्र सिंह को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले थे । शाम 6 बजे के बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और वह रात भर घर नहीं लौटे । काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं मिला, तो अगले दिन उनका शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया । विजेन्द्र सिंह पूर्व में जोकार कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे और उनके बड़े भाई बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं 

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस 

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । पुलिस मोबाइल कॉल की गुत्थी और अचानक फोन बंद होने के पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है । हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है, लेकिन लापता होने के बाद शव का मिलना मामले को संदिग्ध बना रहा है । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा 

रिपोर्ट: -विनय कुमार मिश्र

NSIT
Nsmch