LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत; परिजनों ने अस्पताल के सामने NH जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।य़

परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत; परिजनों ने अस्पताल

Supaul - : सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 327 E) को जाम कर दिया।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी तबीयत

त्रिवेणीगंज के कसहा निवासी दिनेश यादव की 24 वर्षीय पत्नी रूबी कुमारी को परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उचित देखरेख और समय पर इलाज न मिलने के कारण शनिवार सुबह अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। 

NH 327 E पर शव रखकर प्रदर्शन

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के ठीक सामने NH 327 E पर महिला का शव रखकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व नर्सों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। 

डेढ़ घंटे तक बाधित रहा आवागमन

सड़क जाम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब डेढ़ घंटे तक आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर एक बार जाम खुलवाया।

दोबारा शुरू हुआ सड़क जाम

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन द्वारा जाम हटवाए जाने के कुछ समय बाद आक्रोशित लोग एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि दोषियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल अस्पताल के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रदर्शन जारी है।


  • रिपोर्टर: विनय कुमार मिश्र


Diarch GO