LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar JE Suspended: सुपौल DM की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में बिजली विभाग के जेई सस्पेंड, मचा हड़कंप

Bihar JE Suspended: सुपौल डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जेई को निलंबित कर दिया है। जेई पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar JE Suspended
सुपौस डीएम ने जेई को किया निलंबित - फोटो : social media

Bihar JE Suspended:  बिहार के सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुपौल के जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम सावन कुमार के एक्शन मोड के बीच नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छातापुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में तैनात कनीय विद्युत अभियंता वैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस कारण हुए निलंबित 

जेई वैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता पर गंभीर अनियमितता, अवैध वसूली और कर्तव्यहीनता के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने ग्वालपाड़ा निवासी उपभोक्ता विपीन कुमार यादव को बिजली कनेक्शन देने में नियमों की अनदेखी की और बिना तकनीकी सत्यापन के अवैध राशि लेकर कनेक्शन चालू कर दिया।

Diarch GO

बिजली चोरी पर भी नहीं की FIR

6 मार्च 2026 को संबंधित परिसर में बिजली चोरी पकड़े जाने के बावजूद जेई ने नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। इसके बजाय उपभोक्ता को धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप है। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर काम किया और वरीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए सीधे उपभोक्ता से संपर्क रखा। इससे वित्तीय लेनदेन में उनकी संलिप्तता प्रमाणित हुई।

नियमों के तहत निलंबन

कंपनी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और राजस्व क्षति का मामला मानते हुए बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत उन्हें निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दरभंगा (शहरी) तय किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन-यापन भत्ता मिलेगा।

NSIT
Nsmch

जीरो टॉलरेंस नीति का असर

यह कार्रवाई डीएम की सख्त निगरानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा मानी जा रही है। हाल के दिनों में जिले में बिजली समेत अन्य सेवाओं में लापरवाही पर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार होगा और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जबकि विभागीय कर्मियों में इस फैसले के बाद हड़कंप मचा हुआ है।