LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रश
एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के बीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है।

आईटीआई बीरपुर के प्रशिक्षक देंगे व्यवहारिक जानकारी

इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के चयनित युवाओं को कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान, इंटरनेट, डिजिटल तकनीक और इसके दैनिक व्यवहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए आईटीआई बीरपुर के कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जा रही हैं।

डिजिटल युग में आत्मनिर्भरता और कौशल विकास पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में तकनीकी ज्ञान हर युवा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमावर्ती इलाकों का विकास केवल आधारभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को कौशल विकास के जरिए मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

सुरक्षा के साथ सामाजिक उत्थान में एसएसबी का योगदान

45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर द्वारा सीमा की सुरक्षा के दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ नागरिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के कार्य लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इन कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती लोगों के साथ एसएसबी के मैत्रीपूर्ण संबंध मजबूत हो रहे हैं और क्षेत्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का निर्माण हो रहा है।

NSIT
Nsmch

समारोह में अधिकारी, ट्रेनर और प्रशिक्षणार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट हरजीत राव, निरीक्षक सुरेश चंद, उप निरीक्षक चमन सिंह और सहायक उप निरीक्षक एस. तोम्बा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आईटीआई बीरपुर के कोऑर्डिनेटर अशोक प्रसाद सिंह, ट्रेनर सौरभ, सचिन कुमार सहित अन्य बलकर्मी और प्रशिक्षणार्थी भी शामिल हुए।

विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट