LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की दर्दनाक मौत, दुकान से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

सुपौल जिले में रफ्तार के कहर ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक एक कपड़ा दुकान में काम करते थे। दुकान से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना मे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है....

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की दर्दनाक मौत, द
सड़क दुर्घटना में मौत (मृतक की फाइल फोटो)- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-106 पर गैस गोदाम के पास सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवीपुर पंचायत के जहलीपट्टी वार्ड-10 निवासी बिनोद कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो राघोपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करते थे।

दुकान से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, वाहन चालक फरार

जानकारी के अनुसार, बिनोद कुमार वर्मा सोमवार रात रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-106 पर गैस गोदाम के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और बिनोद सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखकर तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें नेपाल के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, परंतु रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

NSIT
Nsmch

परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे बिनोद, गांव में शोक की लहर

मृतक बिनोद अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा देवी, 16 और 14 वर्ष की दो बेटियां तथा 10 वर्षीय एक बेटा है। उनके पिता स्वर्गीय अवध बिहारी दास के दो पुत्रों में बिनोद छोटे थे। मिलनसार और मेहनती स्वभाव के बिनोद के इस तरह चले जाने से उनके परिवार पर गहरा आर्थिक संकट टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

पुलिस प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम और जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से औपचारिक आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान का पता लगाने के लिए लगातार जानकारी जुटा रही है।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट