LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में सद्भावना दिवस आयोजित, उनकी दूरदर्शी नीतियों को किया गया याद

पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस क
जयंती पर याद किये गए पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, सुपौल में श्रद्धांजलि एवं सद्भावना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता, शांति और सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।


21वीं सदी के आधुनिक भारत के दूरदर्शी नेता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। उनके कार्यकाल को देश में कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार क्षेत्र में आई क्रांति के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजीव गांधी का ध्येय आधुनिक तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था।

Diarch GO


युवाओं और पंचायती राज को दी मजबूती

जिला अध्यक्ष ने उनके ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण था। इसके अलावा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण करने और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की उनकी सोच ने भारतीय लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत किया।


विदेश नीति और सामाजिक एकता पर बल

पूर्व जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता और वरिष्ठ नेता नरेश मिश्र ने कहा कि सद्भावना दिवस नफरत और विभाजनकारी सोच के खिलाफ प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। वक्ताओं ने उनकी विदेश नीति का उल्लेख करते हुए श्रीलंका समझौते जैसी क्षेत्रीय शांति की पहलों को रेखांकित किया। इस मौके पर वित्त रहित शिक्षा नीति को लेकर प्रदेशव्यापी यात्रा पर निकले बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संगठक डॉ. संजय यादव एवं प्रभारी अफरोज खान ने भी सुपौल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

NSIT
Nsmch


एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ झा, ललित कामत, सुरेंद्र पांडे, लक्ष्मण झा, अमित कुमार झा, तनवीर आलम, बदरुद्दीन, शंभू यादव और सुशील सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी के सपनों के अनुरूप आधुनिक, प्रगतिशील, समतामूलक और सद्भावपूर्ण भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट