LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime: मस्जिद में रहस्यमयी मौत, शौचालय से मिला युवक का शव, प्रेम-विवाह और धर्म परिवर्तन की कहानी के बीच उठे कई सवाल

Bihar Crime:एक मस्जिद के शौचालय से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime: मस्जिद में रहस्यमयी मौत, शौचालय से मिला युवक का
शौचालय से मिला युवक का शव- फोटो : VINAY

Supaul: जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब थाना रोड स्थित एक मस्जिद के शौचालय से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। इस घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मस्जिद परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना पर बीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मस्जिद परिसर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक अनुसंधान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के इस्लामपुर गांव निवासी अब्दुल नासिर के दामाद अश्विनी अहमद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का रहने वाला था।

मृतक की पत्नी नौसीन सबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब चार साल पहले दोनों की दोस्ती इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी का वादा होने के बाद दोनों प्रतापगंज से भागकर राजस्थान चले गए, जहां उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों लगभग एक साल तक राजस्थान में रहे, इसके बाद बिहार के पूर्णिया में आकर रहने लगे। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए, एक पुत्री और एक पुत्र।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि पूर्णिया में रहने के दौरान अश्विनी ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम अश्विनी अहमद रख लिया। धर्म परिवर्तन के बाद वे करीब दस महीने से इस्लामपुर स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अश्विनी अहमद यह कहकर घर से निकले कि वे राजस्थान अपने घर जा रहे हैं। लेकिन वे राजस्थान नहीं गए और उसी रात बाजार स्थित मस्जिद में जाकर रुक गए।

मस्जिद के इमाम इम्तियाज आलम के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे मृतक मस्जिद पहुंचे और रात में ठहरने की बात कही। रविवार दोपहर तक वह मस्जिद में ही सोया रहा। जब दोपहर करीब एक बजे नमाज के लिए लोग मस्जिद पहुंचे तो शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया गया। दरवाजा खुलते ही सभी के होश उड़ गए, क्योंकि अंदर एक व्यक्ति गिरा पड़ा था।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र