LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

सुपौल के इस पंचायत में कोसी का तांडव: कई एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समाई, अधूरे फ्लड फाइटिंग कार्य पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

सुपौल जिले में कोसी ने तांडव मचाना शुरु कर दिया है। नदी के भीषण भीषण कटाव के कारण स्थानीय किसानों की कई एकड़ उपजाऊ कृषि योग्य भूमि देखते ही देखते कोसी की तेज धारा में विलीन हो गई है। लगातार हो रहे कटाव से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्यात है....

सुपौल के इस पंचायत में कोसी का तांडव: कई एकड़ उपजाऊ जमीन नदी
सुपौल मे कोसी का तांडव- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के सदर प्रखंड की घूरन पंचायत में कोसी नदी ने एक बार फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। नदी के भीषण कटाव के कारण स्थानीय किसानों की कई एकड़ उपजाऊ कृषि योग्य भूमि देखते ही देखते कोसी की तेज धारा में विलीन हो गई है। लगातार हो रहे कटाव के चलते पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है 


वार्ड नंबर-6 के अस्तित्व पर मंडराया खतरा

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि घूरन पंचायत के वार्ड नंबर-6 में बसे दर्जनों परिवारों के आशियानों पर कटाव का सीधा खतरा मंडराने लगा है। कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए स्थानीय मुखिया अबू नसर ने तुरंत जल संसाधन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की 


Diarch GO

विभागीय लापरवाही और खानापूर्ति का आरोप

विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर फ्लड फाइटिंग (कटाव निरोधी) का कार्य तो शुरू कराया गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है। प्रभावित ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो किलोमीटर के विस्तृत कटाव क्षेत्र में से मात्र 500 मीटर हिस्से में ही काम कराया जा रहा है, जबकि अति-संवेदनशील स्थलों को छोड़ दिया गया है 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उठाई मांग

मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य अनवर अली, पैक्स अध्यक्ष मो. उमर फारूक तथा स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि एसडीओ के निरीक्षण के बावजूद काम को अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि गलत स्थानों पर खानापूर्ति करने के बजाय पूरे प्रभावित क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी कटाव निरोधी कार्य कराया जाए 

NSIT
Nsmch


युद्धस्तर पर सुरक्षा कार्य की गुहार

इस दौरान मुखिया प्रत्याशी नौशाद आलम, अब्दुल कादिर और मो. इरशाद आलम सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व जल संसाधन विभाग से अपील की है कि अविलंब युद्धस्तर पर फ्लड फाइटिंग का काम पूरा कराया जाए, ताकि किसानों की शेष बची जमीन और वार्ड-6 के रिहायशी मकानों को कटने से बचाया जा सके 


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट