LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 20,000 से अधिक का चालान

सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान: यातायात नियमों के उल्लंघन पर
सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिला मुख्यालय में शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के व्यस्तम महावीर चौक सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 20,000 से अधिक का ई-चालान काटा गया।


बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर विशेष नजर

जांच अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, ट्रिपल लोडिंग (तीन सवारी) करने वालों और वाहन के वैध कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि) न रखने वाले चालकों पर शिकंजा कसा गया। चालान काटने के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

Diarch GO


एसपी के निर्देश पर आगे भी जारी रहेगा अभियान

यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशानुसार जिले भर में यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं, ट्रिपल लोडिंग से बचें तथा अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ लेकर चलें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

NSIT
Nsmch


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट