LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत पटना नगर पूर्वी क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 70 मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया है.....

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य
गुम मोबाइल पाकर मालिकों के खिले चेहरे- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत पटना नगर पूर्वी क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 70 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है।


तकनीकी जांच और विशेष टीम के जरिए हुई बरामदगी 

पटना नगर पूर्वी की सिटी एसपी शैलजा के मार्गदर्शन में पुलिस की विशेष टीम ने गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए आधुनिक तकनीकी सर्विलांस और अन्य संसाधनों का सहारा लिया। विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर तकनीकी जांच की गई, जिसके बाद टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 70 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद कर लिए।


Diarch GO

सत्यापन के बाद वास्तविक धारकों को सौंपे गए फोन 

मोबाइल फोन की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा उनका गहन सत्यापन किया गया। सभी तकनीकी विवरणों और दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान की। इसके बाद पटना पुलिस ने सभी 70 मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द कर दिए। लंबे समय से अपने खोए हुए फोन के वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर इस कार्रवाई से खुशी लौट आई।


21 लाख रुपये बताई गई बरामद मोबाइल की कीमत 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन आधुनिक और कीमती स्मार्टफोन्स हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन मुस्कान' का मुख्य उद्देश्य आम जनता के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीक की मदद से तलाश कर उन्हें उनके सही मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाना है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।


NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई से आम जनता में जगा विश्वास 

पटना पुलिस की इस सराहनीय पहल और त्वरित कार्रवाई से आम लोगों के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और उम्मीद मजबूत हुई है। शिकायत दर्ज कराने के बाद तकनीकी जांच के माध्यम से सामान की बरामदगी से लोगों में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत आगे भी इसी तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रंजीत की रिपोर्ट