LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्
पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को अवैध आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। 1 और 2 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों में खलबली मची हुई है।


इलाके में भय का माहौल बना रहा था आरोपी 

सिटी एसपी, पश्चिमी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम शांतिनगर कृषिफॉर्म मुबारकपुर निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और हथियारों के बल पर आसपास के इलाकों में दहशत फैला रहा है। वह कभी भी किसी अप्रिय या आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता था। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, दानापुर-01 के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष की देखरेख में छापेमारी दल का गठन किया गया।


Diarch GO

देसी कट्टा, दो मैगजीन और 32 खोखा जब्त 

गठित छापेमारी टीम ने शांतिनगर स्थित चिन्हित मकान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधिवत छापेमारी की। घर की गहन तलाशी के क्रम में पुलिस ने 01 देसी कट्टा, 02 पिस्टल की मैगजीन और 32 खोखा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से आरोपी संतोष पोद्दार (पिता- स्व. वासुदेव पोद्दार) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


NSIT
Nsmch

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजा गया जेल 

बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संदर्भ में शाहपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी संतोष पोद्दार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


विशेष छापेमारी दल में शामिल रहे कई अधिकारी 

इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली छापेमारी टीम में शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उसरी ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार तथा शाहपुर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रंजीत की रिपोर्ट