LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम सम्राट, हेलीपैड से समाधि स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अ
एसपी-डीडीसी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार, 19 अगस्त को सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत बलुआ बाजार में उनकी प्रतिमा का अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल पर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


हेलीपैड से समाधि स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बलुआ बाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे वाहन से पूर्व मुख्यमंत्री के आवास परिसर स्थित समाधि स्थल पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण व माल्यार्पण करेंगे। इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र के पुत्र व बिहार सरकार के मंत्री नितीश मिश्र भी उपस्थित रहेंगे।


Diarch GO

कोसी-मेची लिंक परियोजना का करेंगे निरीक्षण

प्रतिमा अनावरण के साथ ही मुख्यमंत्री कोसी-मेची लिंक परियोजना के तहत चल रहे 18 किलोमीटर क्षेत्र के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के पश्चात वे संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की अद्यतन प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।


डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में हाई-सिक्योरिटी बैठक

कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बलुआ बाजार के आदर्श मध्य विद्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुपौल के अलावा सहरसा और मधेपुरा जिले के वरीय अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद एसपी शरथ आर.एस. और डीडीसी इंद्रवीर कुमार सहित कई अधिकारियों ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का अंतिम जायजा लिया।

NSIT
Nsmch


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट