LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

India vs Pakistan : टी20 महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत के लिए बेहद अहम मुकाबला, यहां देखिए live स्कोर

India vs Pakistan

India vs Pakistan :  टी20 महिला वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हैं. टॉस पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. सना ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम बोर्ड पर स्कोर रखवा चाहते हैं। हम बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे. वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमें अच्छी गेंदबाजी करने उन्हें रोकना होगा। हम अब आगे का सोच रहे हैं. यह मैच हमारे लिए अहम है. यह मैच दुबई में खेला जा रहा है. 

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने अपने प्लेइंग 11 में एक एक बदलाव किया है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान से आखिरी बार 8 साल पहले हारा था. साल 2016 में पाकिस्तान ने भारत का मात दी थी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम द्वारा आयोजित 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है. इसमें से 92 मैच पुरुषों के रहे हैं जबकि आठ मैच महिला क्रिकेट से जुड़े रहे हैं. 

इसके पहले भारत ने अपना मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उस मैच में भारत को निराशा हाथ लगी थी और भारत की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.  हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ अपना पहला मुकाबला 58 रनों से हार चुकी है. वहीं फातिमा सना की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी.

अब आज का मैच भारत के लिए बेहद अहम है. भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे से है. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार के जरिए होगी. 

NSIT
Nsmch

भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन.