LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें नमक, इसका अपने जीवन में पॉजिटिविटी के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

धनतेरस के दिन कुछ न कुछ लोग खरीदते हैं। लेकिन क्या आपको पता है धनतेरस के दिन नमक खरीदना बेहद जरूरी है।

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें नमक, इसका अपने जीवन में पॉजिटिविटी

इस साल दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और गणेश जी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो भगवान धन्वंतरि ने समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर बाहर आए थे। शायद इसलिए ही इस दिन बर्तन खरीदा जाता है, जिसे शुभ माना गया है.


धनतेरस पर सोना, चांदी, झाड़ू, धनिया, पीतल के बर्तन, गोमती चक्र आदि खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि धनतेरस के दिन नमक भी खरीदना चाहिए? अगर आपने किसी भी साल नमक नहीं खरीदा तो इस साल धनतेरस पर नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें।

Diarch GO


धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन नमक का पैकेट आप खरीदें। यह शुभ माना जाता है। इसी नमक का भोजन में इस्तेमाल करें। बता दें कि धनतेरस के दिन नमक खरीदने से घर से दरिद्रता दूर होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वह प्रसन्न होती है। आपके घर से रोग, कष्ट, बीमारियां दूर रहती हैं। घर में आर्थिक स्थिति सही बनी रहती है। नमक खरीदते वक्त एक बात का ध्यान रखें कि ये आप अपने खुद के कमाए पैसे से ही खरीदें न कि उधार या कर्ज लेकर खरीदें। धनतेरस के दिन आप किसी दूसरे से भी नमक न मांगें।


धनतेरस के दिन आप नमक का इस तरह का इस्तेमाल जरूर करें। पानी में नमक को डालकर पोछा लगाएं। इससे गृह क्लेश, परिवार में सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े, मनमुटाव दूर होगा। नमक वाले पानी से पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है। एक शीशे की कटोरी में थोड़ा सा नमक डालें। उसे घर के उत्तर, पूर्व दिशा में रख दें। माना जाता है कि इससे धन-दौलत में कमी नहीं आती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। थोड़ा सा नमक हथेलियों में लेकर अपने सिर के ऊपर से तीन बार घुमाएं। इसे अपने शॉप या बिजनेस करने वाली जगह के बाहर डाल दें। व्यापार में फायदा और मुनाफा हो सकता है। इसी नमक का इस्तेमाल आप खाना बनाने में करें। इससे धन-धान्य में कमी नहीं होती है।

NSIT
Nsmch