LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Mahavir Temple Patna:देसी घी का 20 हजार किलो नैवेद्यम्, अयोध्या से बुलाए गए 6 पुजारी, पटना के महावीर मंदिर में 1 जनवरी को लेकर ये तैयारी,भक्तों के लिए खास व्यवस्था

महावीर मंदिर में नव वर्ष को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के इंतजाम किए गए हैं।

Mahavir Temple
पटना के महावीर मंदिर में 1 जनवरी को लेकर तैयारी- फोटो : hiresh Kumar

Mahavir Temple Patna: महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने जानकारी दी कि नववर्ष के पहले दिन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए हर वर्ष पहली जनवरी को बड़ी संख्या में भक्त मंदिर आते हैं। नववर्ष के इस दिन महावीर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक एकत्रित होती है, और भक्त भगवान के दर्शन के लिए उपस्थित रहते हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा के लिए महावीर मंदिर ने पहले से ही आवश्यक तैयारियाँ की हैं। 20 हजार किलो नैवेद्यम प्रसाद तैयार करने की योजना बनाई गई है, जिसे भक्त प्रसाद के रूप में अर्पित करेंगे।

शहर के मंदिरों को नए साल के उपलक्ष्य में सजाया जा रहा है। साल के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिलती है। महावीर मंदिर में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। सुबह 5 बजे से भक्तों के लिए महावीर मंदिर का प्रवेश द्वार खोला जाएगा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की जाएगी। महावीर मंदिर के तीनों शिखरों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। भक्तों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जाएगा। तिरुपति के दक्ष कारीगरों की टीम 31 दिसंबर की सुबह से नैवेद्यम तैयार करने में जुट जाएगी।

भारत सरकार से भोग सर्टिफिकेट प्राप्त नैवेद्यम का निर्माण तिरुपति के 70 से अधिक कारीगरों द्वारा किया जाएगा। गाय के शुद्ध घी में तैयार किया जाने वाला नैवेद्यम महावीर मंदिर का प्रमुख प्रसाद है। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की परंपरा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भक्तों के लिए प्रसाद शीघ्र चढ़ाने की व्यवस्था के तहत अयोध्या से 6 पुजारी आ रहे हैं। 1 जनवरी को गर्भगृह में पर्याप्त संख्या में पुजारी मौजूद रहेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए महावीर मंदिर के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे, और इसके साथ ही 120 पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई है। इस संबंध में एसएसपी सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम को भी पत्र भेजा गया है। 1 जनवरी की सुबह से ही पुलिस के जवानों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।