LATEST NEWS

  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी
  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी

  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ, 'हर गली में जंतर-मंतर' का किया ऐलान
  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ,

  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़
  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान, जानिए क्या है पूरा मामला
  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान,

CrimeFreeBihar - बेखौफ लुटेरों का तांडव: बैंक से निकलते ही CSP संचालक को गोलियों से भूना, 5 लाख लेकर फरार!

सिवान के सराय थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक्सिस बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे सीएसपी संचालक अशोक पटेल को गोलियों से भून दिया और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

CrimeFreeBihar - बेखौफ लुटेरों का तांडव: बैंक से निकलते ही C

Siwan - सिवान जिले के कलयानपुर गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग की। घायल को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

बैंक से लौटते वक्त अपराधियों ने बनाया निशाना

सिवान जिले के सराय थाना अंतर्गत कलयानपुर गांव निवासी सीएसपी (CSP) संचालक अशोक पटेल शुक्रवार को शहर स्थित एक्सिस बैंक से करीब 5 लाख रुपये की निकासी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बभनौली गांव के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया और सुनसान जगह देख उन पर हमला बोल दिया।

पीछे से आकर बरसाईं गोलियां, सीएसपी संचालक लहूलुहान

पीड़ित अशोक पटेल के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। अपराधियों ने उनके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीना और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनकर तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़ लगाई।

शरीर में लगीं तीन गोलियां, बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही घायल को सदर अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टर रजनीकांत तिवारी ने बताया कि अशोक पटेल को कमर, पैर और पीठ में कुल तीन गोलियां लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घटनास्थल का निरीक्षण

वारदात की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह तुरंत सक्रिय हुए। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुँचकर घायल का बयान दर्ज किया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को शुरुआती जांच में अपराधियों के भागने के रूट और उनकी संख्या के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

अपराधियों की पहचान का दावा, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। तकनीकी टीम और मानवीय इनपुट के आधार पर अपराधियों की पहचान लगभग कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि इस बड़ी लूट में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

रिपोर्ट - ताबिश इरशाद