LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

CSP संचालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 1.53 लाख कैश के साथ कुख्यात अपराधियों को दबोचा

सिवान में CSP संचालक अशोक पटेल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

CSP संचालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 1.53 लाख क

Siwan - सिवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में बीते 20 मार्च 2026 को सी.एस.पी. संचालक अशोक पटेल के साथ हुई बर्बरतापूर्ण लूट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस की कार्रवाई में दीपक यादव को सिवान रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जबकि शैलेश कुमार शर्मा और सूरज कुमार को उनके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद की है। साथ ही, इनके पास से कुल 1 लाख 53 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है, जो लूट की राशि का हिस्सा थी।

बैंक खाते होंगे फ्रीज

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी शैलेश कुमार शर्मा ने घटना को अंजाम देने के बाद लूट के 3 लाख रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए थे। पुलिस ने इन खातों की पहचान कर ली है और उन्हें फ्रीज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने उस मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है जिसका उपयोग अपराधियों ने लूट और हत्या के दौरान भागने के लिए किया था।

अपराधिक इतिहास और लाइनर की भूमिका

इस पूरे कांड में 'लाइनर' की भूमिका निभाने वाले प्रमोद कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शैलेश कुमार शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई गंभीर लूट कांडों में शामिल रहा है। इस गिरोह ने सुनियोजित तरीके से अशोक पटेल की रेकी की थी और बैंक से लौटते समय उन पर हमला किया था।

NSIT
Nsmch

पुलिस टीम की तत्परता

इस सफल ऑपरेशन में सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनगंज थाना, सराय थाना और जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यवसायियों और सी.एस.पी. संचालकों में सुरक्षा का भाव जगेगा। फिलहाल, पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित अपराधों को रोका जा सके।

Report - md tabish irshad