LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

सिवान में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: दो युवकों को मारी गोली, इलाके में दहशत

सिवान में अपराधियों के हौसले बुलंद! जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। गाली देने का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Siwan Firing News
सिवान में अपराधियों का दुस्साहस: कामा गांव के मनीष और सुमित पर चलाई गोलियां- फोटो : Reporter

सिवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बेखौफ होकर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान हाकमा गांव निवासी मनीष कुमार पिता जयप्रकाश शर्मा और उनके साथी सुमित सिंह पिता संतोष सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।


गाली-गलौज के विरोध पर तानी पिस्टल

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनीष कुमार अपने साथी सुमित सिंह के साथ कोल्ड स्टोरेज से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी भोला और अमित नाम के दो युवकों से उनका विवाद हो गया। जब मनीष ने बिना वजह गाली देने का विरोध किया और कारण पूछा, तो आरोपियों ने आपा खो दिया और पिस्टल निकालकर सीधे गोलियां दागनी शुरू कर दीं।


हाथों में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती 

अचानक हुई इस गोलीबारी में मनीष और सुमित दोनों को हाथों में गोली लगी, जिससे वे खून से लथपथ होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों नामजद आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।


पुलिसिया जांच और आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर तरवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी भोला और अमित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट