LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बिहार में बड़ी चोरी, बंद घर से कैश और ज्वेलरी लेकर भागे चोर, पलक झपकते 1.10 करोड़ गायब

Bihar News:

चोरी
बिहार में बड़ी चोरी - फोटो : AI Image

Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अपराधी एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने सीवान में बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सीवान में कारोबारी के आवास से बेखौफ अपराधियों ने 1.10 करोड़ की चोरी की है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कारोबारी अपने परिवार के साथ पटना में थे और सीवान में उनका घर बंद था। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

पटना में था परिवार 

दरअसल, पूरा मामला सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव का है। जहां बदमाशों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। पीड़ित प्लास्टिक पाइप कारोबारी रविशंकर उर्फ अनु सिंह हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कारोबारी रविशंकर उर्फ अनु सिंह अपने परिवार के साथ पटना में रहते हैं और वहीं से कारोबार संचालित करते हैं। उनका पैतृक घर बरवां खुर्द गांव में है। जहां सिर्फ एक कर्मचारी रह रहा था। 

Diarch GO

1.10 करोड़ की चोरी 

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया। मंगलवार सुबह कर्मचारी ने घर का ताला टूटा देखा, जिसके बाद उसने कारोबारी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़ित गांव पहुंचे। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। इसके बाद बसंतपुर थाना को घटना की सूचना दी गई।

87 लाख नकद और जेवरात चोरी

पीड़ित की शिकायत के अनुसार, चोरों ने घर से करीब 87 लाख रुपये नकद और लगभग 23 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी की कुल राशि करीब 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों की भी तलाशी ली गई।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच कर रहे महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक के साथ-साथ डिजिटल सबूत भी एकत्र किए गए हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना ने बसंतपुर थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पेट्रोलिंग और चौकसी कमजोर होने के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।