LATEST NEWS

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

Bihar Road Accident: सिवान में सड़क हादसे में किशोरी की मौत, पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों का फूटा गुस्सा, 5 घंटे ठप रहा हाइवे

Bihar Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोरी शबनम खातून की मौत हो गई। यह हादसा तब एक गंभीर क़ानून-व्यवस्था की चुनौती बन गया

Bihar Road Accident: सिवान में सड़क हादसे में किशोरी की मौत,

Siwan: ज़िले के सिसवन ढाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोरी शबनम खातून की मौत हो गई। यह हादसा तब एक गंभीर क़ानून-व्यवस्था की चुनौती बन गया, जब पुलिस के देर से पहुँचने पर गुस्साई भीड़ ने मुख्य मार्ग को जाम कर आगज़नी शुरू कर दी।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गाँव की निवासी शबनम खातून ) शाम को हुए इस 'भयानक' हादसे का शिकार हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दौरान बाइक पर बैठी शबनम संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ी और बगल से गुज़र रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के नीचे आने से उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने डायल 112 और नगर थाना पुलिस को इत्तिला दी, लेकिन तीन घंटे तक खाकी का कोई जवान मौके पर नहीं पहुँचा। पुलिस की इस लापरवाही से नाराज लोगों का सब्र का बाँध टूट गया। उन्होंने 'सड़क पर टायर जलाकर सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे पूरे इलाक़े में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।आगज़नी और प्रदर्शन के कारण यह मार्ग करीब 5 घंटे तक  जाम रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटनास्थल पर विलंब से पहुँची पुलिस को भी लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि मौके पर पहुँचे अंचलाधिकारी के साथ भी प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की ज़िद की।

आख़िरकार सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने 'लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। एसडीओ  ने देरी की वजह बताते हुए कहा कि पुलिस बल चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण मौके पर देर से पहुँचा।

NSIT
Nsmch