LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने फैलाई दहशत

दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने फैलाई दहशत
दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने फैलाई दहशत- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम देकर राज्य की कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती दी है। छह नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर तकरीबन एक करोड़ रुपये के नकद और जेवरात लूट लिए। यह बड़ी वारदात ऐसे समय हुई है जब बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पटना में माफिया राज को खत्म करने को लेकर बड़े बयान दे रहे थे, जिसने अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल को साफ तौर पर उजागर कर दिया है।

फायरिंग कर दहशत फैलाई और वारदात को अंजाम दिया

अपराधियों ने रधुनाथपुर थानाक्षेत्र के टारी बाजार के ज्वेलरी शॉप में लूटपाट के दौरान दहशत फैलाने के लिए 5 से 6 राउंड फायरिंग भी की। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। नकाबपोश अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नए गृह मंत्री के लिए बड़ी चुनौती

यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी को पहली बार राज्य के गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है। बिहार की नई सरकार के गृह मंत्री के पदभार संभालने के तुरंत बाद ही एक करोड़ रुपये की इतनी बड़ी लूट की वारदात सामने आना, अपराधियों द्वारा नई सरकार और गृह विभाग को दी गई सीधी चुनौती मानी जा रही है।

पुलिस पर तत्काल कार्रवाई का दबाव

सीवान जिले के रघुनाथपुर में हुई की इस दिनदहाड़े हुई लूट ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी बेखौफ हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार लूटी गई रकम और जेवरात की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन पर अब इस बड़ी घटना के अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने और राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने का भारी दबाव है।

NSIT
Nsmch