Bihar police raid: राजद विधायक ओसामा सहाब के आवास पर छापेमारी, डीआईजी-एसपी की मौजूद, सीवान में बड़ा पुलिस एक्शन
Bihar police raid: सीवान में सियासी हलचल, विधायक ओसामा सहाब के आवास पर पुलिस की दबिश, डीआईजी-एसपी की मौजूदगी में जमीन विवाद केस की छापेमारी

Bihar police raid: ओसामा शहाब के आवास पर सोमवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज कर दी। सीवान जिले में हुई इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई महादेवा थाना क्षेत्र में दर्ज एक जमीन विवाद से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई है। इस केस में एक डॉक्टर दंपति द्वारा विधायक ओसामा सहाब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए यह कदम उठाया।
छापेमारी के दौरान सारण डीआईजी और सीवान एसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्रवाई की गंभीरता और भी बढ़ गई। पुलिस टीम ने विधायक आवास की गहन तलाशी ली, हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जबकि प्रशासनिक स्तर पर मामले को पूरी तरह जांच के दायरे में रखा गया है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा।
सीवान जिले में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर जमीन विवाद और राजनीतिक मामलों के बीच बढ़ते टकराव को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर हर पहलू की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।















