LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

बिहार के सीवान जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने किया हाथ साफ, फाइनेंसकर्मी से हथियार दिखाकर 60 हजार रुपए और छीना मोबाइल

सीवान में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को हथियार दिखाकर 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। जानें पूरी घटना।

बिहार के सीवान जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने किया हाथ साफ, फ
siwan finance- फोटो : newsfor nation

Siwan finance company Loot: सीवान में दो की संख्या मे बाइक सवार  बदमाशों ने जिले के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच 531) पर प्रखण्ड दरौंदा के ढोलकिया पुल के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को हथियार दिखा कर लूट लिया गया। उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के कर्मचारी संतोष कुमार ज़ब  छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के भदौड़ गांव से पैसा वसूल कर दरौंदा स्थित दरौंदा ब्रांच की और रहे थे उस समय उनके पास तक़रीबन 60 हजार रुपए नकद के रूप मे था। 

उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए उनके बाइक को  हथियार दिखाकर रोका दिया और बाइक की चाबी छीन ली। उसके बाद नकदी पैसो के साथ मोबाइल फोन भी लूट लिया । लूटने के बाद वहां से फ़ौरन  दोनों बदमाश  फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घटना अस्थल पर स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।  फाइनेंस कर्मी ने बताया कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर 112 पुलिस टीम थी. अगर पुलिस प्रयास की रहती तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता। 

सिवान जिले में कानून व्यवस्था

वहां मौजूद एक फाइनेंस कंपनी के ऑडिटर ने भी कहा की सिवान जिले में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। दरौंदा थाना के थानाध्यक्ष छोटन कुमार का कहना है की पुलिस मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेज़ी से कर रही है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार आश्वासन दिया गया की जल्द ही अपराधियों की पहचान कर के उन्हें फ़ौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट