LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

डबल मर्डर से दहला सीवान,डायन के शक में पति-पत्नी की निर्मम हत्या,बेटी को भी मारी गोली

सीवान में सोमवार को डायन के शक में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में बेटी गंभीर रूप से घायल है,घटना अंधविश्वास और आपसी रंजिश के कारण हुए एक खौफनाक अपराध को दर्शाती है

डबल मर्डर से दहला सीवान,डायन के शक में पति-पत्नी की निर्मम ह

बिहार के सीवान जिले में डायन होने के संदेह में एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना जामो थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मकतुल रीता देवी के पाटीदार उसे डायन-डायन कहकर बुलाते थे। घर में कुछ भी काम बिगड़ता था तो सारा आरोप उसी पर लगाते थे।पाटीदार समझते थे कि रीता डायन है। उसकी खराब नजर के कारण उनकी बहू को बच्चा नहीं हो रहा है। 

घटना का विवरण

रीता देवी और उनके पति अवध किशोर गुप्ता पर उनके ही पाटीदारों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पाटीदार रीता देवी को 'डायन' कहकर बुलाते थे. पहले भी वे इस दंपति पर हमला करने की कोशिश कर चुके थे। सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसे गांववालों ने शांत कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से झगड़ा शुरू हो गया। पाटीदारों ने पहले दंपति और उनकी बेटी पर चाकू से हमला किया और फिर उन्हें गोली मार दी।

Diarch GO

मृतकों और घायलों की स्थिति

रीता देवी की लाश घर के अंदर मिली। वही अवध किशोर गुप्ता का शव खेत के पास मिला। दूसरी तरफ दंपति की बेटी को भी चाकू और गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पाटीदार परिवार घटना के बाद से फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह घटना अंधविश्वास और आपसी रंजिश के कारण हुए एक खौफनाक अपराध को दर्शाती है।

NSIT
Nsmch