LATEST NEWS

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

ADG अमित कुमार जैन का सिवान दौरा: शराब तस्करी के खिलाफ सरकार का सख्त रुख

ADG अमित कुमार जैन के सिवान दौरे का मुख्य उद्देश्य सिवान और गोपालगंज जिलों में शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन की जमीनी हकीकत परखना और अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना रहा

ADG अमित कुमार जैन का सिवान दौरा: शराब तस्करी के खिलाफ सरकार
ADG अमित कुमार जैन का सिवान दौरा: शराब तस्करी के खिलाफ सरकार का सख्त रुख- फोटो : REPORTER

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) श्री अमित कुमार जैन सिवान पहुँचे। जिले में उनके आगमन पर पुलिस बल द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सिवान और गोपालगंज जिलों में शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन की जमीनी हकीकत परखना और अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना था। बैठक में सारण रेंज के DIG और सिवान के पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शराब और स्पिरिट तस्करी पर समीक्षा: कूरियर और ट्रांसपोर्ट पर कड़ी नजर

समीक्षा बैठक के दौरान ADG महोदय ने शराब एवं स्पिरिट की बरामदगी, जब्त माल के समयबद्ध विनष्टीकरण और तस्करी के नए तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसपोर्ट एजेंसियों और कूरियर सेवाओं का नियमित सत्यापन किया जाए, ताकि इन माध्यमों से होने वाली अवैध तस्करी पर रोक लगाई जा सके। साथ ही, उन्होंने राजसात (Property Forfeiture) से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

NSIT
Nsmch

लापरवाही पर सख्त चेतावनी: सक्रिय और जवाबदेह रहने का निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मद्यनिषेध कानून को लागू करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने का आह्वान किया। बैठक के अंत में उन्होंने अधिकारियों को अधिक सजग और जवाबदेह रहने का निर्देश देते हुए कहा कि शराबबंदी को सफल बनाना पुलिस की प्राथमिकता है और उल्लंघन करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट