LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar News : सीतामढ़ी में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने एमएलसी पति पर कमीशन लेने का लगाया आरोप

Bihar News : सीतामढ़ी में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने पर बवाल,

SITAMARHI : वर्षों से जलजमाव और बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे शहर के मेला रोड वार्ड संख्या 13 में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एमएलसी रेखा कुमारी के पति डॉ. मनोज कुमार द्वारा सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। निर्माण कार्य बंद होते ही स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और गुस्साए लोगों ने एमएलसी आवास का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमएलसी पति द्वारा अपनी निजी स्वार्थ सिद्धि पूरी नहीं होने पर विकास कार्यों में बार-बार अड़चन डाली जाती है। लोगों का कहना है कि मेला रोड की हालत लंबे समय से बद से बदतर बनी हुई है। बारिश के अलावा आम दिनों में भी सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, बावजूद इसके निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एमएलसी पति पर ठेकेदार से 30 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया। स्थानीय निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि पूर्व में भी काम करने आए एक ठेकेदार से कथित तौर पर 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर ठेकेदार ने काम छोड़ दिया था। अब एक बार फिर नए सिरे से जब निर्माण कार्य शुरू किया गया तो उसे भी रोक दिया गया, जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि करीब पांच महीने से सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि की ओर से सहयोग के बजाय अड़चन पैदा की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर संवेदक द्वारा बुडको के अधिकारियों को सूचित किया गया। हंगामे की सूचना पर बुडको के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिन्हा, उप परियोजना निदेशक जितेंद्र कुमार तथा सहायक परियोजना निदेशक शालिनी कुमारी कार्यस्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया और दोनों पक्षों की बात सुनी।

एमएलसी पति के मांग पर पुनः कराई गई मापी

बुडको अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एमएलसी पति डॉ. मनोज कुमार द्वारा सड़क की जमीन के मापी कराए जाने की मांग की गई। जिसके बाद नगर निगम से अमीन बुला नापी कराये जाने के बाद निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कराया गया। बतादे कि उक्त सड़क का निर्माण बुडको द्वारा डी कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। करीब 55 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर लंबी एवं 13 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इस कार्य को तीन माह के भीतर पूरा किया जाना है। 

स्थानीय लोगो ने नाला तोड़ने का लगाया आरोप

वहीं मोहल्लेवासी रामबाबू सिंह ने बताया कि सड़क महीनों से जर्जर अवस्था में है। मरम्मत और निर्माण के बजाय स्थिति और बिगड़ती जा रही है। उन्होंने एमएलसी पति पर सवाल उठाया कि यदि सड़क की जमीन की मापी को लेकर कोई आपत्ति थी तो नाला निर्माण के समय ही इसका विरोध किया जाना चाहिए था। लेकिन नाला बनने के बाद अपने मुख्य गेट के समीप नाले को तुड़वाकर उसे नीचे करवाया गया और अब बिना किसी ठोस कारण के सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया, जो कहीं से भी उचित नहीं है।

क्या कहते है एमएलसी पति

एमएलसी पति डॉ. मनोज कुमार ने कहा की कमीशन का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। नाला निर्माण के समय ही सड़क की जमीन की मापी कराने की बात कही गई थी, लेकिन संबंधित एजेंसी द्वारा इसे नजरअंदाज कर दिया गया। नाला की ऊंचाई को छह इंच बाधा दिया गया था। जिस संबंध में कार्यरत एजेंसी को कहने के बाद उसे तोड़ कर नीचे किया गया था। हमारा उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, न कि किसी प्रकार का अवरोध पैदा करना।

NSIT
Nsmch

क्या कहते है अधिकारी

बुडको के परियोजना निदेशकअशोक कुमार सिन्हा ने बताया की सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। जिसे मांग के बाद निगम से अमीन बुला मापी करवा पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य को निर्धारति अवधि में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जायेगा।

अविनाश की रिपोर्ट