LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर सीतामढ़ी और बेतिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारत नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर सीतामढ़ी और बेतिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. भारत नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है........पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर सीतामढ़ी और बेतिया
भारत नेपाल सीमा सील - फोटो : SOCIAL MEDIA

SITAMARHI : बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में एसएसबी के जवानों के साथ जिला पुलिस बल द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर कड़ी चौकसी की जा रही है। शनिवार की शाम सात बजे से लेकर चुनाव संपन्न होने तक इंडो नेपाल बॉर्डर कंप्लीट सील कर दिया गया है। दोनों देशों के नागरिकों को पूरी तरह आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी वाहन को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है। आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहन को इसमें छूट दी गई है। इंडो नेपाल बॉर्डर सील होने के साथ ही चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।  सीमा सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सतर्कता बरती जा रही है, और भारत नेपाल के खुले क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सीमा सुरक्षा में तैनात सभी जवानों को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेट्रोलिंग के लिए भी वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार भेजा जा रहा है।

वहीँ बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे औऱ अंतिम चरण में मंगलवार 11 नवंबर को पश्चिम चंपारण जिले में होने वाले मतदान कों लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर सील कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किये गये हैं। वाल्मीकिनगर व सिकटा स्थित नेपाल सीमा पर न तो किसी कों नेपाल जाने कि इज़ाज़त दी जा रही है औऱ ना हीं किसी कों नेपाल से इंडिया कि सीमा में आने दिया जा रहा है हालांकि इमरजेंसी सेवाएं अभी बाधित नहीं हैं। वहाँ ज़िलें भर में चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन के साथ सेना के पारा मिलिट्री फ़ोर्स औऱ SSB जवान तैनात कर चुस्त दुरुस्त रहने का डीएम धर्मेंद्र कुमार औऱ एसपी सुशांत सरोज़ व डॉक्टर शौर्य सुमन ने कड़े निर्देश दिए हैं जिसका मक़सद साफ़ है कि शांतिपूर्ण तरिके से निष्पक्ष माहौल में चुनाव संपन्न कराये जा सकें। 

दरअसल नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकिनगर सहित रामनगर व यूपी सीमा से सटे बगहा में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सीमा को सील कर दिया गया है। लिहाजा एसएसबी 21 वी वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने बताया है कि पश्चिम चम्पारण जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के दिशा निर्देश पर चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाल्मीकिनगर सीमा पर आवागमन अगले 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। जो कि रविवार से मंगलवार तक वोटिंग के दिन देर शाम तक लागू रहेगा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम से आवागमन गंडक बराज के रास्ते फिर से बहाल हो जाएगा। 

सीमा बंद के दौरान कोई असामाजिक तत्व गंडक नदी, VTR जंगल के रास्ते चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न कर सके। लिहाजा इसके लिए गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में कड़ी चौकसी और पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं गंडक बराज के 36 नंबर फाटक पर तैनात नेपाल एपीएफ त्रिवेणी के इंस्पेक्टर कुल बहादुर खड़का ने बताया है की बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेपाली क्षेत्र में भी आपसी समन्वय बनाते हुए यहां भी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। सिर्फ भारतीय नागरिकों को दवा इलाज के लिए जाने वाले अत्यंत सीरियस मरीजों को ही उनके पहचान पत्र व पर्ची के आधार पर बॉर्डर से जाने दिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार 11 नवंबर कों बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होंगें। जिसके लिए आज प्रचार का शोर थम गया है औऱ अब पुलिस प्रशासन ने सीमाओं पर सख़्ती बढ़ा दी है ताकि चुनाव स्वच्छ औऱ शांत माहौल में संपन्न कराये जा सकें।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश के साथ बेतिया से आशीष की रिपोर्ट