LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Sitamarhi rain waterlogging: सीतामढ़ी में बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोली, सदर अस्पताल और निगम कार्यालय तक पानी में डूबे

Sitamarhi rain waterlogging: सीतामढ़ी में शनिवार की सुबह से हो रही लगातार बारिश ने नगर निगम के जल निकासी और नाला निर्माण के दावों की सच्चाई उजागर कर दी है। सदर अस्पताल, निगम कार्यालय और रिहायशी इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया है।

Sitamarhi rain waterlogging
बारिश ने नगर निगम को डुबाया- फोटो : NEW4NATION

Sitamarhi rain waterlogging:  सीतामढ़ी में शनिवार (4 अक्टूबर 2025) की अहले सुबह से जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश ने सीतामढ़ी नगर निगम के जल निकासी एवं नाला निर्माण के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शहर के रियासी इलाके के साथ सदर अस्पताल के प्रतिरक्षण कार्यालय, पुराना अधीक्षक कार्यालय, पोस्टमार्टम इंजरी कार्यालय समेत पूरा परिसर पानी से डूब गए है। यहां तक कि नगर निगम के गेट पर तीन फिट पानी लगा हुआ है।  राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा है। 

करोड़ों की लागत से बन रहे वाटर ड्रेनेज सिस्टम

करोड़ों की लागत से बन रहे वाटर ड्रेनेज सिस्टम भी शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। सदर अस्पताल समेत पूरा शहर जलमग्न हो गया है सैकड़ों आवासीय घर समेत दुकान में नाली की पानी घुस जाने से लाखों की क्षति हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि हल्की बारिश होने पर भी निगम की कोई व्यवस्था नहीं है।  इस वर्ष बारिश न होने से नगर निगम कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई थी। एक दिन की बारिश ने ही पूरे निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

निगम अधिकारी मूकदर्शक बन बैठे हुए

निगम अधिकारी मूकदर्शक बन बैठे हुए है वही प्राकृतिक आपदा का हवाला दे अपना पल्ला झाड़ते दिख रहे है। लेकिन वास्तविक हालत यह है कि हल्की बारिश में भी पूरा शहर जल जमाव की चपेट में आ जाता है। और निगम के पास पंपसेट चलाने के सिवाय कोई प्लान नहीं है।

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट