LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News:सीतामढ़ी से चला सियासी तीर, गिरिराज का गरजता बयान, 'अब SIR की नहीं, सनातन की बनेगी सरकार, जब देश ने सोनिया जी को स्वीकार किया, तो तेजस्वी की पत्नी भी इस देश की बेटी हैं, धर्म छुपाने की जरुरत क्या है

Bihar News:सीतामढ़ी की पावन भूमि, जहां माता जानकी का आशीर्वाद समाया हुआ है, वहाँ इस बार राजनीति की आग भी उतनी ही तेज़ भड़की। ...

Giriraj s roaring statement
गिरिराज का गरजता बयान- फोटो : reporter

Bihar News:सीतामढ़ी की पावन भूमि, जहां माता जानकी का आशीर्वाद समाया हुआ है, वहाँ इस बार राजनीति की आग भी उतनी ही तेज़ भड़की। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने न केवल सीता मंदिर निर्माण के शिलान्यास हेतु आमंत्रण दिया, बल्कि मंच से विपक्ष पर तीखे और तल्ख़ तीर भी छोड़े।

8 अगस्त को प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्यक्रम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में न्योता देते हुए गिरिराज सिंह ने राजनीतिक मैदान को भी गरमा दिया। उन्होंने कहा, "जिस भूमि ने माता सीता को जन्म दिया, वहाँ अब भव्य मंदिर का निर्माण होगा, जो वर्षों से उपेक्षित रहा।"

गिरिराज सिंह का भाषण महज़ आमंत्रण नहीं, बल्कि विपक्ष के लिए सियासी आगाह था। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निजी प्रहार करते हुए कहा कि कल उनकी झूठ की बुनियाद सबके सामने बेनक़ाब हो गई। अपनी पत्नी के नाम और पहचान को छिपाने की क्या जरूरत थी? अगर वो ईसाई थीं, तो इसमें क्या बुराई थी? भारत तो सबको स्वीकार करता है।यहां तक कि उन्होंने सोनिया गांधी का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि जब देश ने सोनिया जी को स्वीकार किया, तो तेजस्वी की पत्नी भी इस देश की बेटी हैं।

गिरिराज का निशाना महज़ व्यक्तिगत नहीं था, उन्होंने एक नया राजनीतिक समीकरण भी खींचा "SIR"। उन्होंने कहा कि आज राजनीति SIR के नाम पर चल रही है S से सोनिया, I से इमरान (या इशारा), और R से राहुल।" उन्होंने राहुल गांधी को 'बॉस' कहते हुए उन्हें भी आड़े हाथों लिया और कहा, "अब आतंकवादियों की सरकार नहीं बनने दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

उन्होंने विपक्ष पर बांग्लादेशी घुसपैठियों और फर्जी वोट के मुद्दे पर हंगामा करने का आरोप लगाया और कहा कि एनडीए सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूती दी है, जिसे पहले की कांग्रेस सरकारों ने कमज़ोर किया था।

सीता मंदिर के संदर्भ में उन्होंने यूपीए पर प्रहार करते हुए कहा, "जिन्होंने रामसेतु तक को नकारा, वे भला जानकी के मंदिर को क्या महत्व देंगे? आज मोदी सरकार माता सीता की महिमा को विश्वपटल पर स्थापित करने में लगी है।"

अविनाश कुमार की रिपोर्ट