LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

bihar news - प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही ने ली नवजात की जान, प्रसुता की हालत नाजुक, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़

bihar news - क्लिनिक में गुरुवार की देर रात ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसूता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद क्लिनिक संचालक फरार हो गए है।

bihar news - प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही ने ली न
जन्म के साथ ही नवजात की मौत पर हंगामा- फोटो : अविनाश कुमार

Sitamarhi - जिले में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर लगातार हो रही कारवाई के बावजूद नर्सिंग होम संचालक का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि प्रशासनिक कारवाई की भय ही समाप्त हो चली है। ताजा मामला सीतामढ़ी से जुड़ा है। जहां एक बार फिर सदर अस्पताल के समीप चल रहे कथित निजी क्लिनिक में गुरुवार की देर रात ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। 

वहीं प्रसूता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उक्त घटना के बाद क्लिनिक  संचालक क्लिनिक बंद कर फरार हो गए है।

बतादें कि बाजपट्टी थाना क्षेत्र भलनी मदन गांव निवासी नीतीश झा की पत्नी आराधना कुमारी को प्रसव पीड़ा को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल परिसर में मौजूद दलाल के द्वारा सदर अस्पताल में पश्चिमी गेट के समीप बिना नाम के चल रहे नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया जहां ऑपरेशन के बाद बच्चे की मौत हो गई। 

वहीं महिला की स्थिति गंभीर होते ही परिजनों के द्वारा हंगामा किया जाने लगा। दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए। मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार ने एक टीम का गठन कर उक्त नर्सिंग होम की जांच कर रिपोर्ट मिलने पर कारवाई की बात कही।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट