LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव की है. ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष राम मनोहर शर्मा सुबह में अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे. इसी दौरान उनके सिर में गोली मार दी गई.

सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष की घर के द
सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में  सीतामढ़ी में शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 की सुबह, डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में बदमाशों ने राम मनोहर शर्मा उर्फ गणेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। राम मनोहर शर्मा ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष थे और एक प्रतिष्ठित परिवार से आते थे।

घर के बाहर बैठे थे, तभी मारी गोली

यह घटना तब हुई जब राम मनोहर शर्मा अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान, बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, लोग उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा

घटना की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण राम मनोहर शर्मा के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश था, क्योंकि बताया जा रहा है कि राम मनोहर शर्मा ने एक हफ्ते पहले ही पुलिस को अपने साथ होने वाली संभावित अप्रिय घटना के बारे में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

ग्रामीणों ने तुरंत सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जब सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार मौके पर पहुंचे, तो आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उन पर हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एसडीपीओ और उनके अंगरक्षक को एक होटल में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी।

NSIT
Nsmch

शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार

आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही थी। इस दुखद घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।