LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News - मिट्टी लाने गई तीन बच्चियों की पोखर में डूबने से मौत, दो की मुश्किल से बची जान, गांव में मचा हड़कंप

Bihar News - मिट्टी लाने गई तीन बच्चियों की पोखर में डूबने स

Sitamarhi - बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आई है, जो पोखर किनारे से घर के काम के लिए मिट्टी लेने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं इस दौरान दो बच्चियां किसी तरह तैरकर पोखरे से बाहर निकलने में कामयाब रहीं। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गया है।

घटना जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पचड़ा निमाही पंचायत के कंचन पुर वार्ड नंबर-11की है। लड़कियां बुधवार को करीब 3.30 बजे गांव के पोखर से मिट्टी लाने के लिए घर से निकली। इस दौरान दो अन्य लड़कियां भी उनके साथ पोखरे के किनारे चली गई। तभी गांव के रविंद्र राय की 8 साल की बेटी नंदिनी कुमारी का पैर फिसल गया और वह पोखरे के गहरे पानी में चली गई। वहीं एक दूसरे को बचाने की कोशिश में अन्य बच्चियां भी पोखरे में डूबने लगी। दो लड़कियां किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गई। तीन बच्चियों का डूबकर जान चली गई।

घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। एक साथ एक गांव से तीन बच्ची की मौत ने सब को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों की पहचान आरती कुमारी (13), पिता उमा राय, नंदिनी कुमारी (8), पिता रविन्द्र राय, सुधा कुमारी (9), पिता मिथुन राय, के रूप में की गई है। दो अन्य जख्मियों में ऋतु और प्रियांशी कुमारी शामिल है।

पुलिस ने बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर के सहयोग से तीनों लाश को बाहर निकाला। ग्रामीण ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर बाजपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

NSIT
Nsmch

दारोगा पंकज कुमार ने कहा कि 5 बच्ची मिट्टी लेने के लिए गई थी। जिसमें 3 की मौत हो गई है। एक को बचाने के लिए सभी डूब गई। आगे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।