LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar News : सीतामढ़ी में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, दो अस्पतालों को किया सील

Bihar News : सीतामढ़ी में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन ने कसा शि

SITAMARHI : जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार शहर में अवैध हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कारवाई की जा रही है। ताजा मामला हॉस्पिटल रोड की है जहां  सीता कुंज नगर उद्यान के सामने  एवं सदर अस्पताल के दक्षिणी गेट के समीप खपरैल के मकान में बिना नाम के चल रहे अवैध क्लिनिक को सील कर दिया है। उक्त कारवाई डीएम रिची पांडेय के आदेश पर किया गया है। 

बताते चले कि उक्त अस्पताल में दो दिन पूर्व डुमरा प्रखंड के बंचौरी की एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत का मामला आया था। जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल पहुंच काफी हंगामा किया था। वही सदर अस्पताल के दक्षिणी गेट के समीप खपरैल मकान में बिना नाम के किसी कंपाउंडर के द्वारा प्लास्टर करने का काम किया जाता था।  जहां मेहसौल की एक बच्ची का प्लास्टर के नाम पर 2000 राशि को मांग की गई थी । वही उक्त राशि मरीज के द्वारा न देने पर मरीज को भगा दिया गया। 

जांच करने पहुंचे एसीएमओ डॉ जेड जावेद ने बताया कि डीएम के आदेश पर दोनों अस्पताल पर कारवाई करते हुए सिल कर दिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि एक अस्पताल जो कि डॉ त्रिपुरारी के द्वारा संचालन किया जा रहा था। जो कि आयुर्वेदिक चिकित्सक है लेकिन उनके द्वारा अंग्रेजी दवा का प्रयोग कराए जाते है जो कि गलत है। उनके अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन के दौरान मौत का मामला आया था। 

वही दूसरा अस्पताल के दक्षिणी गेट के समीप का है जहां किसी कंपाउंडर के द्वारा प्लास्टर कर मरीज से अच्छी खासी रुपए की वसूली की जाती थी। वही उन्होंने बताया कि बिना किसी मानक एवं निबंधन के कोई अस्पताल , अल्ट्रासाउंड, जांच घर का संचालन करता है तो उसपर कारवाई की जायेगी। उक्त कारवाई में डुमरा पीएचसी प्रभारी डॉ अक्षय कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग को टीम मौजूद थी।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट