LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा में पत्नी से विवाद को लेकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : पत्नी से विवाद को लेकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : शेखपुरा में पत्नी से विवाद को लेकर युवक ने फांस
युवक ने की ख़ुदकुशी - फोटो : UMESH

Sheikhpura:-जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गाँव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. शनिवार की देर से संध्या घटित इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई. घटना की सूचना पाकर बरबीघा थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे. पुलिस की देखरेख में ही फंदे से झूल रहे युवक के शव को उतारा गया. 

मृतक युवक की पहचान गांव के ही स्वर्गीय सरून महतो के इकलौते पुत्र श्याम सुंदर कुमार के रूप में किया गया है.मामले को लेकर सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है.उधर ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के माता-पिता की बहुत पहले मृत्यु हो चुकी है. 

लगभग 5 वर्ष पहले युवक की शादी बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के सुकनत गांव निवासी सुरेंद्र महतो की पुत्री चंचला देवी के साथ हुई थी. दोनों को एक 4 वर्ष का बच्चा भी है. इधर काफी दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. मृतक की पत्नी बच्चे को लेकर मायके में ही रह रही है.चर्चा है कि युवक को पत्नी द्वारा कानूनी नोटिस भी भेजा गया था.हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.इनसब बातों को लेकर मृतक बहुत मानसिक तनाव में चल रहा था. मानसिक तनाव के कारण ही युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है. 

सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद घटना के बाद मृतक युवक की पत्नी पर कई बार फोन किया. लेकिन उधर से फोन रिसीव नहीं किया गया. थक हारकर बिहार शरीफ थाने से संपर्क करके पत्नी को इस बात की सूचना भिजवाई गई.इधर पत्नी के पहुंचने से पहले ही मृतक के चाचा के कहने पर फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले को लेकर बरबीघा थाना गौरव कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट