LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Voter adhikar yatra: एक और पुलिस वाला हुआ घायल, 3 जगह से टूटी पैर की हड्‌डी, डॉक्टरों ने किया पटना रेफर

Voter Yatra Accident: शेखपुरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान फिर हुआ हादसा ,तेजस्वी यादव समेत अन्य की सुरक्षा में तैनात जवान हुआ घायल, उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

Voter adhikar yatra: एक और पुलिस वाला हुआ घायल, 3 जगह से टूट
तेजस्वी यादव के बॉडीगार्ड का टुटा पैर, डॉक्टरों ने किया पटना रेफर- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज 5वां दिन है। इसकी शुरुआत शेखपुरा के त्रिमुहानी स्थित दुर्गा मंदिर से हुई. शेखपुरा में वोटर अधिकार यात्रा के तहत तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी के नेतृत्व में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई, जिसमें समर्थकों का उत्साह भी जमकर देखने को मिला. इस यात्रा के दौरान ही एक हादसे में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस जवान का पैर टूट गया.

तीन जगह हुआ पैर फ्रैक्चर

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चांदनी चौक के पास हुई, जब झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का जवान तेजस्वी की गाड़ी के नीचे आ गया. उनके दाहिने पैर की हड्डी 3 जगह से टूट गई. घायल जवान की पहचान झारखंड के देवघर निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र शंभू सिंह के रूप में हुई.प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

नवादा में भी हुई थी दुर्घटना

इसके पहले नवादा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की गाड़ी ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी. हादसे में बॉडीगार्ड महेश कुमार का पैर टूट गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना पर चालक के खिलाफ नगर थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.