LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime - वांक्षित अपराधी को पकड़ने गई STF और पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प, अपराधी ने भाजपा नेता पर गोली मारने का लगाया आरोप

Bihar Crime - वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं अपराधी ने भाजपा नेता पर गोली चलाने का आरोप लगा दिया.

Bihar Crime - वांक्षित अपराधी को पकड़ने गई STF और पुलिस के सा
ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प- फोटो : NEWS4NATION

Sheikhpura - जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र से इस बक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक फरार अपराधी को पकड़ने गई एसटीएफ और शेखपुरा पुलिस को ग्रामीणों के साथ काफी फजीहत झेलनी पड़ गई है. 

बताया जा रहा है की अन्दौली गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र दिलखुश कुमार को बायाँ हाथ में एक गोली लगी है. घायल हुए दिलखुश पर आर्म्स एक्ट लूट समेत आठ से ज्यादा मुकदमे शेखपुरा, नवादा समेत अन्य जिलों में दर्ज है. 

Diarch GO

आरोपी ने कहा कि उसका गांव के ही कारू सिंह के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था और इसी विवाद के कारन कारू सिंह, उसका भाई रवि सिंह एवं अन्य दो और ने उसे गोली मार दिया है. बताते चलें की कारू सिंह भाजपा का जिला महामंत्री है. बहरहाल घायल अपराधी दिलखुश ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचा. जहां उसका इलाज जारी है. 

स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर भी कर दिया गया है. पुलिस ने अपराधी दिलखुश को सदर अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए ले जाने की बात कह रही है. 

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने इस संबंध में बताया है कि दिलखुश खुद अपराधी है और इसके ऊपर नवादा शेखपुरा समेत अन्य जगहों पर आठ से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है. एसडीपीओ से सवाल किया गया कि अपराधी के साथ एसटीएफ या पुलिस की मुठभेड़ हुई है तो इस बात से एसडीपीओ ने साफ इंकार कर दिया है. और कहा की गोली किसने मारी है इस बात की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायगा।