LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Road Accident : शेखपुरा में अनियंत्रित ई-रिक्शा ने नहर में मारी पलटी, महिला की मौके पर हुई मौत, कई लोग हुए जख्मी

Bihar Road Accident : शेखपुरा में अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गयी. वहीँ कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : शेखपुरा में अनियंत्रित ई-रिक्शा ने नहर
ई-रिक्शा ने मारी पलटी - फोटो : UMESH

SHEKHAPURA : नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के हाई स्कूल बभनबीघा के पास बुधवार को दोपहर में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा नहर में पलट गया. घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. वही 45 वर्षीय रिहाना खातून की मौके पर मौत  हो गई. ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग नगर क्षेत्र के ही खलीलचक गांव के रहने वाले है. 

घटना को लेकर परिवार के मुखिया मोहम्मद फिरोज सपेरा ने बताया कि कुछ दिन पहले पूरे परिवार के साथ वह अपने ससुराल नालंदा जिला के हरगावां  गांव गया हुआ था. बुधवार को सभी परिवार वापस गांव लौट रहे थे. बिहार में महागठबंधन की बंदी होने के कारण सभी परिवार बरबीघा में जाम में फंस गए. इसके बाद परिवार वालों ने घर तक जाने के लिए एक  ई-रिक्शा रिजर्व कर लिया. बरबीघा से थोड़ी ही दूर जाने के बाद ई-रिक्शा नहर में पलट गई. 

हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सभी दबे हुए घायल लोगों को निकाल कर प्राइवेट एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल बरबीघा भेजा. जहां इलाज कर रहे डॉक्टर आनंद कुमार ने मोहम्मद फिरोज सपेरा की पत्नी रिहाना खातून को देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सभी परिवार अस्पताल परिसर में ही दहाड़ मार कर रोने लगे. 

घटना में मोहम्मद फिरोज सपेरा के पुत्र मोहम्मद अरमान का एक दाहिना पैर भी टूट गया. वही उसकी बहू निशि परवीन और मां जमीला खातून सहित कुल आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद बरबीघा पुलिस ने ई-रिक्शा को जप्त कर लिया है. थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घटना में ई-रिक्शा चालक बाल बाल बच गया. हालांकि घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट