LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Sheikhpura Accident:अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Sheikhpura Accident: सड़क हादसों की भयावह तस्वीर सामने आई। शेपुरा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Sheikhpura Accident
सड़क दुर्घटनाओं में डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत- फोटो : Reporter

Sheikhpura Accident: शेखपुरा जिले में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसों की भयावह तस्वीर सामने आई। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पहली घटना बुधौली चौक की है, जहां एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार आरएमपी डॉक्टर को टक्कर मार दी, जिससे उनकी भी जान चली गई।

मृत डॉक्टर की पहचान बुधौली निवासी 40 वर्षीय मुकेश ठाकुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मुकेश ठाकुर शुक्रवार रात एक मरीज को देखकर साइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बायपास रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुकेश ठाकुर की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले और आसपास के लोगों में भी गहरा शोक है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

इस दर्दनाक रात ने शेखपुरा के लोगों को झकझोर कर रख दिया है, और एक बार फिर तेज रफ्तार व लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

रिपोर्ट- दीपक कुमार