LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

79th Independence Day: बिहार में बाढ़ के बीच लहराया तिरंगा, देशभक्ति के आगे झुकी प्राकृतिक आपदा, शिक्षकों ने पेश की मिसाल

79th Independence Day: देशभक्ति के लिए जुनून तब देखने को मिली जब शिक्षक प्राकृतिक आपदा को भी देशभक्ति के सामने झुका दिए और कमर भर पानी में खड़े होकर झंडा फहराया...

79th Independence Day: बिहार में बाढ़ के बीच लहराया तिरंगा,

79th Independence Day: देश भर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश में धूमधाम स 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो देशभक्ति के जज्बे को दिखा रही है। दरअसल, बिहार में बाढ़ से तबाही का आलम है। बाढ़ का पानी स्कूल, कॉलेज के साथ साथ गली मौहले और घरों में भी घुसा गया है। बाढ़ से बिहार में हाहाकार है लेकिन बाढ़ की आफात के बीच भी देशभक्ति देखने को मिली है। 

बाढ़ की पानी में लहराया तिरंगा 

पूरा मामला शेखपूरा जिले के घाटकुसुंभा मिडिल स्कूल से जुड़ा है। जहां स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। बाढ़ के पानी से घिरे स्कूल परिसर में शिक्षकों ने कमरभर पानी में खड़े होकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। पानी से भरे मैदान में तिरंगा फहराने का यह जज़्बा बताता है कि विपरीत परिस्थितियां भी देशप्रेम की भावना को कम नहीं कर सकतीं। 

शिक्षकों ने पेश की मिसाल 

इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हर हाल में मनाया जाना चाहिए, चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों। शिक्षकों देशभक्ति के इस जुनून की सराहना की जा रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभी इसी सराहना कर रहे हैं। शिक्षकों ने एक मिसाल पेश की है कि कोई भी प्राकृतिक आपदा उनके देशभक्ति को कम नहीं कर सकता है। शिक्षकों के इस पहल ने प्राकृतिक आपदा को देशभक्ति के आगे झुका दिया है।