LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Road Accident: ट्रक-टेंपो की सीधी भिड़ंत में चार की दर्दनाक मौत, कई की हालत गंभीर, रूह कंपा देने वाला मंजर

Bihar Road Accident: ट्रक और टेंपो की सीधी भिड़ंत ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर पड़े क्षत-विक्षत शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई।

Sheikhpura Road Accident
ट्रक-टेंपो की सीधी भिड़ंत में चार की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:शेखपुरा जिले से मंगलवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शेखपुरा–सिकंदरा रोड पर मणियांडा गांव के पास ट्रक और टेंपो की सीधी भिड़ंत ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर पड़े क्षत-विक्षत शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई।

जानकारी के अनुसार टेंपो बसंत गांव से सवारियों को लेकर शेखपुरा की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक शेखपुरा से सिकंदरा की दिशा में तेज रफ्तार से जा रहा था। अचानक मणियांडा मोड़ के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग उसी में फंसकर छटपटाने लगे।

इस हादसे में दो महिलाएं, एक 18 वर्षीय लड़की और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई शवों के सिर बुरी तरह फट चुके थे, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने चीख-पुकार के बीच टेंपो से बाहर निकाला और सड़क किनारे लिटाया।

इसी दौरान हादसे का जिम्मेदार ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. राकेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सात गंभीर रूप से घायलों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है और फरार ड्राइवर की तलाश तेज कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ क्षणों तक समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। टेंपो के भीतर फंसे लोगों की दर्दनाक स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सिहर उठे।

रिपोर्ट- उमेश कुमार