LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा में भाजपा नेताओं के बीच हुई जमकर मारपीट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : शेखपुरा जिले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की पिटाई कर दी गयी. जिसके बाद इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को दी गयी है....पढ़िए आगे

Bihar News : शेखपुरा में भाजपा नेताओं के बीच हुई जमकर मारपीट
भाजपा नेता की पिटाई - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के श्री बाबू चौक पर सोमवार की देर संध्या भाजपा नेता रामानुज सिंह उर्फ हीरालाल सिंह के साथ मारपीट की घटना हो गई. इस घटना में हीरालाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया. घटना को उस समय अंजाम दिया गया. जब हीरालाल सिंह अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर रामपुर सिंडाय की ओर जा रहे थे. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे हीरालाल सिंह ने मारपीट करने का आरोप पार्टी में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर और उनके साथियों पर लगाया है. 

पीड़ित ने बताया कि घर जाने के दौरान श्री बाबू चौक पर अपने चार पहिया वाहन में बैठे किशोर कुणाल ने उन्हें घेर लिया. कुणाल किशोर के साथ मौजूद रोहित कुमार और अन्य आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीट दिया. हीरालाल सिंह ने बताया कि किशोर कुणाल ने उनके ऊपर पार्टी में उनका विरोध करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि घटना के दौरान स्थानीय लोग ने बीच बचाव करके झगड़े को शांत कराते हुए हीरालाल सिंह को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती करा दिया. दूसरी तरफ कुणाल किशोर का कहना है कि वह अपने चार पहिया वाहन में बैठकर थाना चौक की तरफ जा रहे थे.तभी उधर से हीरालाल सिंह अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर आए और अपना बाइक मेरे वाहन के आगे लगा दिया. नीचे उतरते ही हीरालाल सिंह और उसके बेटे ने मेरे ऊपर हाथ चला दिया. इसके बाद मेरे साथ गाड़ी में बैठ मेरे सहयोगियों से दोनों का झगड़ा हो गया और मारपीट की घटना हो गई.

उधर मारपीट की घटना की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल तक भी पहुंच चुकी है. वही मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब हो कि पिछले महीने शेखपुरा जिला स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में भी भाजपा के दो नेताओं के बीच जबरदस्त मारपीट की घटना हो गई थी. उसे दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के पति मनोज यादव और पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल घायल हो गए थे. अब देखना है कि पार्टी के प्रदेश से अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शेखपुरा जिले में भाजपा नेताओं के बीच भारती आपसी मतभेद को किस तरह कम कर पाते हैं.

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट