LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Independence Day 2025 : बिहार में दिखा देशभक्ति का अनोखा जज्बा, कमर भर पानी खड़े होकर शिक्षकों ने फहराया तिरंगा, पानी पर गूंजे देशभक्ति नारे

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार में देशभक्ति का अनोखा जज्बा देखने को मिला है. जहाँ शिक्षकों ने कमर भर पानी में खड़े होकर झंडातोलन किया......पढ़िए आगे

Independence Day 2025 : बिहार में दिखा देशभक्ति का अनोखा जज्
कमर भर पानी में झंडातोलन - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का ऐसा अनूठा नजारा शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड में देखने को मिला, जिसे देखकर लोग भावुक हो उठे. प्रखंड के मध्य विद्यालय कुसुंभा घाट में शुक्रवार को जब राष्ट्रध्वज फहराने का समय आया, तब विद्यालय परिसर में चारों ओर कमर भर पानी जमा था. 

विद्यालय के आसपास का इलाका बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है. लेकिन हालात की परवाह किए बिना विद्यालय के शिक्षक देशभक्ति के जज्बे से लबरेज़ होकर पानी में उतर गए. कमर भर पानी में खड़ा होकर ही तिरंगा झंडा को खड़ा करने की जुगाड़ लगाई. झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान भी गया. 

एक शिक्षक ने इस भाबुक क्षण को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला तो देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. शिक्षक विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे और पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया. राष्ट्रगान की गूंज पानी की लहरों के बीच गूंजती रही.

स्थानीय लोगों का कहना था कि यह नजारा सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति अटूट समर्पण और कर्तव्य भावना की मिसाल है. शिक्षकों ने संदेश दिया कि मुश्किल हालात भी देशभक्ति के जज्बे को रोक नहीं सकते. शायद इसीलिए कहा गया है देशभक्ति दिखाने की चीज नहीं होती है. यह तो दिलों में जलने वाला वह आग होता है जो हर परिस्थितियों में जलता रहता है.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट