LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : साइड नहीं देने पर दारोगा जी का फूटा गुस्सा, ऑटो चालक की जमकर की पिटाई, थाने में थूक चटवाकर छोड़ा

Bihar News : बिहार में एक दारोगा की दबंगई सामने आई है. जहाँ साइड नहीं देने से नाराज दारोगा ने टेम्पो चालक की जमकर पिटाई कर दी.....पढ़िए आगे

Bihar News : साइड नहीं देने पर दारोगा जी का फूटा गुस्सा, ऑटो
दारोगा की दबंगई - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : जिला के मेंहुस थाना क्षेत्र में बुलेट से गुजर रहे थाना अध्यक्ष को साइड नहीं देना एक टेंपो चालक को काफी महंगा पड़ा. गुस्से में लाल हुए दारोगा जी टेंपो चालक को पकड़कर थाने पर ले आये और  बेरहमी से पिटाई कर दी. इतने से भी मन नहीं भरा तो थूक चटवाकर माफी मंगवाई गई. पीड़ित की पहचान मेंहुस गांव निवासी अजय मिश्रा के 26 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार के रूप में किया गया है. पीड़ित का कहना है कि वह सोमवार के संध्या 7:30 बजे के आसपास चौक पर से सवारी उतार कर वापस घर जा रहा था. पीछे से थाना अध्यक्ष प्रवीण चंद्र दिवाकर सादे निवास में बुलेट बाइक से आ रहे थे. थानाध्यक्ष साइड लेने के लिए लगातार हॉर्न बजा रहे थे. 

साइड देने में थोड़ी देर हुई तो उन्होंने फिल्मी स्टाइल में आगे बढ़कर टेंपो चालक के आगे अपना बुलेट बाइक खड़ी कर दिया. इसके बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया. पीड़ित का आरोप है कि बीच सड़क पर ही थाना अध्यक्ष ने लाठी से उनकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी. इसके बाद पीड़ित का गाड़ी जप्त करते हुए पुलिस उन्हें पड़कर थाने पर ले गई. इसके बाद थाने में भी उसकी भरपुर पिटाई की गई. पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद थाना अध्यक्ष ने उसकी जाति पूछी. जब पीड़ित ने अपनी जाति ब्राह्मण बताया तो थानाध्यक्ष ने कहा कि मुझे ब्राह्मण जाति से सख्त नफरत है. इसके बाद थूक चटवाकर माफी मंगवाने के बाद उसे थाने से छोड़ा गया. 

मंगलवार को पीड़ित मामले को लेकर जदयू विधायक सुदर्शन कुमार के पहुंचा तो वे भी अवाक रह गए. उन्होंने तुरंत घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी से बात किया. विधायक ने कहा कि एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ब्राह्मण हो या कोई और पुलिस को आम लोगों के साथ इस तरह से अमानवीय व्यवहार नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए डीजीपी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के मुख्यमंत्री को मामले से अवगत करा दिया गया है. दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. अगर कार्रवाई नहीं हुआ तो लोगों के साथ थाना के समक्ष धरना भी दिया जाएगा. उधर इस मामले पर पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी. दोषी पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. 

उधर इस मामले पर थाना अध्यक्ष प्रवीण चंद्र दिवाकर का कहना है कि टेंपो चालक प्रदुमन कुमार ने गश्ती कर रही महिला सिपाही को देखकर सीटी मारी थी. इसलिए थाने पर ले जाकर उनकी पिटाई की है. जब मीडिया कर्मी ने पूछा कि इतने बेरहमी से पिटाई करने की क्या जरूरत थी तो दरोगा ने तपाक से जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई पुलिस को तंग करेगा तो उसका आरती नहीं उतारेंगे. सवाल यह उठता है की लाठी के जोर पर फैसला करने वाले लोगो न्याय के लिए पुलिस की शरण में जाते हैं. लेकिन जब पुलिस ही लाठी के जोर पर फैसला करने लगे तब पीड़ित कहां जाए.बहरहाल शेखपुरा जिले में पुलिस द्वारा मारपीट के बाद पीड़ित से थूक चटवाने की यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट